Saturday, June 28, 2025

सूचना एवं शुभकामना संदेश

📢 *सूचना एवं शुभकामना संदेश*

🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹

डेसु मजदूर संघ (पंजीकृत संख्या – 1336) की और से 👇

👉 *आप सभी सम्मानित बिजली कर्मचारियों बंधुओं को सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि दिनांक 26 जून 2025 को स्थान – गुरु रविदास मंदिर, सैक्टर-3, आर. के. पुरम, नई दिल्ली में "डेसु मजदूर संघ" यूनियन की एक विधिवत सामान्य सभा (General Body Meeting) का सफल आयोजन किया गया।*

*इस बैठक में यूनियन के अध्यक्ष माननीय श्री किशन यादव जी द्वारा पूर्व कार्यकारिणी (Old Body) को भंग कर दिया गया तथा दो सम्मानित चुनाव अधिकारियों की निगरानी में निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से नई सेन्ट्रल बॉडी का चुनाव कराया गया।*

🔷 *घोषित पदाधिकारी निम्नलिखित हैं:*

*अध्यक्ष : - श्री किशन यादव जी*
🌹🪴🌹🪴🌹🪴🌹🪴🌹🪴🌹🪴

*महामंत्री : - श्री सुभाष चन्द जी*
🌹🪴🌹🪴🌹🪴🌹🪴🌹🪴🌹🪴



*चुनाव अधिकारीगण द्वारा पूर्ण सेन्ट्रल बॉडी की भी सर्वसम्मति से विधिवत घोषणा की गई*।

🔹 *सभा का वातावरण अत्यंत सौहार्दपूर्ण और उल्लासमय रहा। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का पगड़ी पहनाकर व फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।*
🔹 *आम सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने नेताओं का तालियों, नारों और पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया।*
🔹 *सभी सदस्यों ने चाय-समोसे व मिठाई के साथ इस शुभ अवसर का आनंद लिया और गले मिलकर एक-दूसरे को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।*

🔖 *चुनाव अधिकारियों द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को यह शपथ दिलाई गई कि वे बिजली विभाग के प्रत्येक कर्मचारी बंधु के हितों की रक्षा हेतु पूर्ण सत्यनिष्ठा, ईमानदारी, निष्पक्षता एवं निर्भयता के साथ कार्य करेंगे।*

*राष्ट्र हित* 🌹– *उद्योग हित*🌹 – *श्रमिक हित🌹*

 *के नारों के साथ यह महासभा पूर्ण सम्मान और संगठनात्मक ऊर्जा के साथ सम्पन्न हुई।*

🙏 *हम सभी उपस्थित सदस्य गणों और समर्थक साथियों का इस सफल आयोजन हेतु दिल से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हैं।* 

*सादर*

*सुभाष चन्द* 🌹
*(महामंत्री)* 
*डेसु मजदूर संघ*
📞 *संपर्क: 8744864042*

*किशन यादव*🌹
*अध्यक्ष* 
*डेसु मजदूर संघ*
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
*डेसु मजदूर संघ यूनियन - जिन्दाबाद, जिन्दाबाद ‌*
*सभी बिजली कर्मचारी - जिन्दाबाद,जिन्दाबाद* 
❎🟩🟥❎🟩🟥❎🟩🟥❎🟩🟥

No comments:

Post a Comment

सूचना एवं शुभकामना संदेश

📢 *सूचना एवं शुभकामना संदेश* 🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹 डेसु मजदूर संघ (पंजीकृत संख्या – 1336) की और से 👇 👉 *आप सभी सम्मानित बिजली कर्मचारि...