📢 सार्वजनिक कानूनी सूचना
दिनांक: 04-08-2025🙏
🐚🐚🐚🐚🐚🐚🐚🐚🐚🐚🐚
*सादर जानकारी हेतु:*
👇
*सभी AMC बिजली कर्मचारी भाइयों को सूचित किया जाता है कि दिल्ली सरकार द्वारा "अनिवार्य सेवा अनुरक्षण अधिनियम (ESMA)" को दिनांक 03-07-2025 से 03-01-2026 तक लागू कर दिया गया है।*
*इस अवधि में कोई भी कर्मचारी हड़ताल, कार्य बहिष्कार या ऐसा कोई भी कृत्य न करें, जिससे विद्युत सेवा बाधित हो। दिल्ली की जनता को बिजली आपूर्ति से जुड़ी किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।*
*आप सभी कर्मचारी निरंतर अपनी मेहनत, निष्ठा और ईमानदारी से सेवा दे रहे हैं — कृपया इसी प्रकार कार्य करते रहें।*
⚠️ *सावधान:*
*हाल ही में सरिता विहार डिवीजन में कुछ असामाजिक तत्व और निजी स्वार्थी लोग सक्रिय हो गए हैं, जो कर्मचारियों को भड़काकर BSES Rajdhani power Ltd - बिजली कम्पनी का वातावरण खराब करने की कोशिश कर रहे हैं*।
*ऐसे "भ्रम फैलाने वाले तत्वों" से सतर्क रहें, और किसी भी बहकावे में आकर सेवा बाधित न करें*।
📌 *महत्वपूर्ण अपील:*
*कोई भी AMC कर्मचारी कानून को अपने हाथ में न ले। सभी कर्मचारी अनुशासन बनाए रखें और ESMA कानून का पालन करें।*
🛑 *विद्युत आपूर्ति जैसी आवश्यक सेवा को किसी भी परिस्थिति में बाधित न होने दें। यह कानूनी रूप से दंडनीय होगा*।
*धन्यवाद।*
✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️
✒️ *सुभाष चन्द*🙏
*(महामंत्री)*
*किशन यादव*
*(अध्यक्ष)*🙏
*मनी मिश्रा*
*(जिला मंत्री - सरिता विहार)*🙏
*डेसु मजदूर संघ (रजि.)*
*(सम्बंधित)*
*भारतीय मजदूर संघ - दिल्ली प्रदेश*
📞 *सम्पर्क:- 8744864042*
*डेसु मजदूर संघ - यूनियन जिन्दाबाद!जिन्दाबाद!जिन्दाबाद!*
*सभी सरिता विहार AMC बिजली कर्मचारी जिन्दाबाद! जिन्दाबाद!*
*हमारी एकता - जिन्दाबाद! जिन्दाबाद!*
🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹