Saturday, June 28, 2025

सूचना एवं शुभकामना संदेश

📢 *सूचना एवं शुभकामना संदेश*

🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹

डेसु मजदूर संघ (पंजीकृत संख्या – 1336) की और से 👇

👉 *आप सभी सम्मानित बिजली कर्मचारियों बंधुओं को सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि दिनांक 26 जून 2025 को स्थान – गुरु रविदास मंदिर, सैक्टर-3, आर. के. पुरम, नई दिल्ली में "डेसु मजदूर संघ" यूनियन की एक विधिवत सामान्य सभा (General Body Meeting) का सफल आयोजन किया गया।*

*इस बैठक में यूनियन के अध्यक्ष माननीय श्री किशन यादव जी द्वारा पूर्व कार्यकारिणी (Old Body) को भंग कर दिया गया तथा दो सम्मानित चुनाव अधिकारियों की निगरानी में निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से नई सेन्ट्रल बॉडी का चुनाव कराया गया।*

🔷 *घोषित पदाधिकारी निम्नलिखित हैं:*

*अध्यक्ष : - श्री किशन यादव जी*
🌹🪴🌹🪴🌹🪴🌹🪴🌹🪴🌹🪴

*महामंत्री : - श्री सुभाष चन्द जी*
🌹🪴🌹🪴🌹🪴🌹🪴🌹🪴🌹🪴



*चुनाव अधिकारीगण द्वारा पूर्ण सेन्ट्रल बॉडी की भी सर्वसम्मति से विधिवत घोषणा की गई*।

🔹 *सभा का वातावरण अत्यंत सौहार्दपूर्ण और उल्लासमय रहा। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का पगड़ी पहनाकर व फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।*
🔹 *आम सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने नेताओं का तालियों, नारों और पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया।*
🔹 *सभी सदस्यों ने चाय-समोसे व मिठाई के साथ इस शुभ अवसर का आनंद लिया और गले मिलकर एक-दूसरे को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।*

🔖 *चुनाव अधिकारियों द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को यह शपथ दिलाई गई कि वे बिजली विभाग के प्रत्येक कर्मचारी बंधु के हितों की रक्षा हेतु पूर्ण सत्यनिष्ठा, ईमानदारी, निष्पक्षता एवं निर्भयता के साथ कार्य करेंगे।*

*राष्ट्र हित* 🌹– *उद्योग हित*🌹 – *श्रमिक हित🌹*

 *के नारों के साथ यह महासभा पूर्ण सम्मान और संगठनात्मक ऊर्जा के साथ सम्पन्न हुई।*

🙏 *हम सभी उपस्थित सदस्य गणों और समर्थक साथियों का इस सफल आयोजन हेतु दिल से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हैं।* 

*सादर*

*सुभाष चन्द* 🌹
*(महामंत्री)* 
*डेसु मजदूर संघ*
📞 *संपर्क: 8744864042*

*किशन यादव*🌹
*अध्यक्ष* 
*डेसु मजदूर संघ*
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
*डेसु मजदूर संघ यूनियन - जिन्दाबाद, जिन्दाबाद ‌*
*सभी बिजली कर्मचारी - जिन्दाबाद,जिन्दाबाद* 
❎🟩🟥❎🟩🟥❎🟩🟥❎🟩🟥

Friday, June 27, 2025

तीसरी बार निर्विरोध डे्सू मजदूर संघ के अध्यक्ष चुने गए किशन यादव

तीसरी बार निर्विरोध डे्सू मजदूर संघ के अध्यक्ष चुने गए किशन यादव
संवाददाता
नई दिल्ली। भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध डेसू मजदूर संघ जिसका पंजीकरण संख्या 1336 है। इसके चुनाव 26 जून, 2025 को डे्सू मजदूर संघ के रविदास कालोनी, आरके पुरम, दिल्ली  के कार्यालय में हुए। इस चुनाव से पहले पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी का गठन किया गया और नए पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी गई। इसमें किशन यादव को पुन: निर्विरोध तीसरी बार अध्यक्ष चुना गया। किशन यादव के अलावा विनोद कुमार वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष, अजीत कुमार उपाध्यक्ष, बीवाईपीएल के सरवन कुमार यादव उपाध्यक्ष, बीआरपीएल के हरीश कुमार वासने उपाध्यक्ष, डीटीएल सुभाष चंद्र महामंत्री, इम्तियाज अहमद सचिव, दीपचंद संगठन मंत्री, रामकुमार ऑफिस सचिव, दिलराज लीगल सचिव, सुभाष पाल कोषाध्यक्ष चुना गया।
इस चुनाव के बाद बैठक में कुछ प्रस्ताव पास किये गए जैसे 1. दिल्ली की पाँचो कंपनियों में काम करने वाले सभी डे्सू मजदूर संघ यूनियन की सदस्यता ग्रहण कर सकता है जिसमें एएमसी के कर्मचारी, आऊटसोर्स के कर्मचारी, एचआरएमएस के कर्मचारी, एसएलए के कर्मचारी, डाइवर कर्मचारी, सफाई कर्मचारी, जीपीए कर्मचारी। 2. पांचों बिजली कंपनियों में काम करने वाले ठेका कर्मचारियों को पक्का किया जाए, इसकी पूरी कोशिश की जाएगी। 3. करूण मूलक आधार पर आश्रितों के बच्चों को नौकरी पर रखा जाए। 4. जिस कर्मचारी को मिनियम वेज नहीं मिल रहा है उस कर्मचारी को मिनियम वेज दिलाना है आदि।
इस मौके पर बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड कंपनी के लिए भी जनरल बॉडी के पदाधिकारी रूप में अशोक कुमार अध्यक्ष, दिनेश कुमार उपाध्यक्ष, ऋषिपाल महामंत्री, सेन्तुल त्यागी संगठन मंत्री, अब्दुल रज़्ज़ाक़ नॉर्थ ईस्ट दिल्ली सचिव, नसरुद्दीन सेंट्रल दिल्ली सचिव, निरंजन धरोहर कोषाध्यक्ष, विनोद कुमार सह कोषाध्यक्ष चुना गया।
बीआरपीएल यमुना पावर लिमिटेड कंपनी के लिए जनरल बॉडी बृजेश उपाध्यक्ष, ओमपाल उपाध्यक्ष, प्रदीप कुमार महामंत्री, चंद्र केतु मिश्रा संगठन मंत्री, रमेश कुमार सचिव, इकबाल खान कोषध्यक्ष, बुद्धपाल ऑफिस सचिव बनाया गया और दीपेंद्र तिवारी के लिए पद छोड़ दिया गया है।
इस मौके पर किशन यादव ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारा संगठन मजदूरों की आवाज को उठाता रहेगा और सभी चुने गए पदाधिकारियों से भी मैं यही आशा करता हूं कि वह अपना काम ईमानदारी से करेंगे।

सार्वजनिक कानूनी सूचनादिनांक: 04-08-2025

📢 सार्वजनिक कानूनी सूचना दिनांक: 04-08-2025🙏 🐚🐚🐚🐚🐚🐚🐚🐚🐚🐚🐚 *सादर जानकारी हेतु:* 👇 *सभी AMC बिजली कर्मचारी भाइयों को सूचित किया ज...