📢 अत्यंत आवश्यक सूचना
(सभी BRPL - सरिता विहार एवं न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी डिवीजन के AMC बिजली कर्मचारियों के लिए)
💪🌹💪🌹💪🌹💪🌹💪🌹💪🌹
👉आदरणीय साथियों,🙏
आप सभी को सूचित किया जाता है कि BSES Rajdhani Power Ltd. के कुछ उच्च अधिकारियों और A-2-Z कंपनी (ठेकेदार) की मिलीभगत से AMC बिजली कर्मचारियों का निरंतर शोषण किया जा रहा है, जो श्रम कानूनों का सीधा उल्लंघन है।
🔴 मुख्य समस्याएं निम्नलिखित हैं:
1️⃣ A-2-Z कंपनी द्वारा जारी किया गया मेडिकल कार्ड संदिग्ध व अवैध प्रतीत होता है। यदि मान भी लिया जाए कि यह वैध है, तो सवाल यह उठता है कि उस कार्ड से इलाज क्यों नहीं हो पा रहा है?
2️⃣ कई कर्मचारियों ने अपने व अपने परिवारजनों के इलाज के लिए मेडिकल कार्ड पर भरोसा करते हुए अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन कंपनी द्वारा भुगतान न किए जाने के कारण
👉 कर्मचारियों को गहने बेचने पड़े
👉 अस्पताल ने मरीजों को बंधक बना लिया
👉 यह अमानवीय और गैरकानूनी है।
3️⃣ 15 अगस्त / 26 जनवरी / गांधी जयंती / होली / दीपावली / ईद व अन्य राष्ट्रीय अवकाशों पर जबरन ड्यूटी करवाई जाती है, लेकिन उसका कोई अतिरिक्त भुगतान नहीं किया जाता।
4️⃣ कर्मचारियों से ओवरटाइम कार्य लिया जाता है लेकिन ओवरटाइम का पैसा नहीं दिया जाता।
5️⃣ श्रम कानूनों के अंतर्गत मिलने वाली सुविधाएं जैसे – ESIC, बोनस, पीएफ, चिकित्सा, अवकाश, ग्रेच्युटी आदि से कर्मचारी वंचित हैं।
---
🛑 अत्यंत आवश्यक अपील
प्रिंसिपल एंप्लॉयर – BRPL प्रबंधन और A-2-Z कंपनी से निवेदन है कि:
👉 दिनांक: 05-07-2025 (शनिवार), समय: शाम 4 बजे तक
"सोरभ विहार – बिजली शिकायत केंद्र" पर कार्यरत पीड़ित कर्मचारी
श्री - शशि पांडेय जी की पत्नी के इलाज में जो वास्तविक खर्च आया है,
उसकी संपूर्ण राशि का भुगतान तुरंत कराया जाए।
---
⚠️ नोट:
यदि निर्धारित समय तक अस्पताल को भुगतान नहीं किया गया, और किसी प्रकार की कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होती है,
तो इसकी पूर्ण जिम्मेदारी A-2-Z कंपनी के ठेकेदार की होगी।
---
🙏 धन्यवाद सहित,
*सुभाष चन्द*
*(महामंत्री)*
*किशन यादव*
*(अध्यक्ष)*
🟥✅🟥✅🟥✅🟥✅🟥✅🟥✅
*डेसु मजदूर संघ*
*(संबंधित )*
*भारतीय मजदूर संघ, दिल्ली प्रदेश)*
📞 *संपर्क: 8744864042*
*राष्ट्रहित!* *उधोग हित!* *श्रमिक हित!*
*डेसु मजदूर संघ यूनियन की क्या पहचान*- त्याग, तपस्या और बलिदान!
*सभी बिजली कर्मचारी भाई जिन्दाबाद! जिन्दाबाद! जिन्दाबाद!*
*AMC बिजली कर्मचारी - जिंदाबाद*
🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹
No comments:
Post a Comment