तीसरी बार निर्विरोध डे्सू मजदूर संघ के अध्यक्ष चुने गए किशन यादव
संवाददाता
नई दिल्ली। भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध डेसू मजदूर संघ जिसका पंजीकरण संख्या 1336 है। इसके चुनाव 26 जून, 2025 को डे्सू मजदूर संघ के रविदास कालोनी, आरके पुरम, दिल्ली के कार्यालय में हुए। इस चुनाव से पहले पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी का गठन किया गया और नए पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी गई। इसमें किशन यादव को पुन: निर्विरोध तीसरी बार अध्यक्ष चुना गया। किशन यादव के अलावा विनोद कुमार वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष, अजीत कुमार उपाध्यक्ष, बीवाईपीएल के सरवन कुमार यादव उपाध्यक्ष, बीआरपीएल के हरीश कुमार वासने उपाध्यक्ष, डीटीएल सुभाष चंद्र महामंत्री, इम्तियाज अहमद सचिव, दीपचंद संगठन मंत्री, रामकुमार ऑफिस सचिव, दिलराज लीगल सचिव, सुभाष पाल कोषाध्यक्ष चुना गया।
इस चुनाव के बाद बैठक में कुछ प्रस्ताव पास किये गए जैसे 1. दिल्ली की पाँचो कंपनियों में काम करने वाले सभी डे्सू मजदूर संघ यूनियन की सदस्यता ग्रहण कर सकता है जिसमें एएमसी के कर्मचारी, आऊटसोर्स के कर्मचारी, एचआरएमएस के कर्मचारी, एसएलए के कर्मचारी, डाइवर कर्मचारी, सफाई कर्मचारी, जीपीए कर्मचारी। 2. पांचों बिजली कंपनियों में काम करने वाले ठेका कर्मचारियों को पक्का किया जाए, इसकी पूरी कोशिश की जाएगी। 3. करूण मूलक आधार पर आश्रितों के बच्चों को नौकरी पर रखा जाए। 4. जिस कर्मचारी को मिनियम वेज नहीं मिल रहा है उस कर्मचारी को मिनियम वेज दिलाना है आदि।
इस मौके पर बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड कंपनी के लिए भी जनरल बॉडी के पदाधिकारी रूप में अशोक कुमार अध्यक्ष, दिनेश कुमार उपाध्यक्ष, ऋषिपाल महामंत्री, सेन्तुल त्यागी संगठन मंत्री, अब्दुल रज़्ज़ाक़ नॉर्थ ईस्ट दिल्ली सचिव, नसरुद्दीन सेंट्रल दिल्ली सचिव, निरंजन धरोहर कोषाध्यक्ष, विनोद कुमार सह कोषाध्यक्ष चुना गया।
बीआरपीएल यमुना पावर लिमिटेड कंपनी के लिए जनरल बॉडी बृजेश उपाध्यक्ष, ओमपाल उपाध्यक्ष, प्रदीप कुमार महामंत्री, चंद्र केतु मिश्रा संगठन मंत्री, रमेश कुमार सचिव, इकबाल खान कोषध्यक्ष, बुद्धपाल ऑफिस सचिव बनाया गया और दीपेंद्र तिवारी के लिए पद छोड़ दिया गया है।
No comments:
Post a Comment