Monday, March 27, 2023

01 मई 2023, दिन ( सोमवार ) - अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर बिजली कर्मचारियों भाईयों के नारों से चप्पा-चप्पा गुंजे उठेगा ! BRPL - बिजली कम्पनी का मुख्यालय नहेरू 🚩 मजदूर एकता जिन्दाबाद के नारों से - नारों से

01 मई 2023, दिन ( सोमवार ) - अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर बिजली कर्मचारियों भाईयों के नारों से चप्पा-चप्पा गुंजे उठेगा ! 
BRPL - बिजली कम्पनी का मुख्यालय नहेरू 🚩 मजदूर एकता जिन्दाबाद के नारों से - नारों से 
✅🟪✅🟪✅🟪✅🟪✅
 
जैसा कि आप सभी बिजली कर्मचारियों भाईयों को जानकारी दी जा रही है। इस बार '' डेसु मजदूर संघ '' यूनियन की तैयारी BRPL/ BYPL - बिजली कम्पनियों में बहुत जोरों शोरों से चल रही है। आज दिनांक:- 27/03/2023 को BRPL- बिजली कम्पनी के डिविजन - नहेरू प्लेस में एक मीटिंग का आयोजन किया गया है। मीटिंग में सभी आउटसोर्स/ AMC / CTC / GPA और सभी बिजली कर्मचारियों भाईयों ने भाग लिया है। मीटिंग की अध्यक्षता आदरणीय श्री हनुमान जी ने की जो डिविजन - नहेरू प्लेस के जिला मंत्री हैं। AMC बिजली कर्मचारियों भाईयों की समस्यायों को लेकर चर्चा की गई। 
  क्योंकि जब से सर्विस प्रोवाइडर मैसर्स :- A 2 Z नाम की कम्पनी आई है। जब से लेकर आज तक लगातार AMC - बिजली कर्मचारियों भाईयों को श्रम कानूनों के तहत मिलने वाली सभी बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। जैसे:- PF/ ESI / एवम छुट्टियों को लेकर EL/ CL/ ML राष्ट्रीय अवकाश / 26- जनवरी / 15- अगस्त / होली/ दिपावली / इत्यादि 
   इन बेसिक बुनियादी समस्यायों के समाधान हेतु चर्चा की गई है।🙏
   इतना ही नहीं आउटसोर्स बिजली कर्मचारियों भाईयों जैसे :- मीटर रीडर/ बिल डिस्टिब्यूटर / रिकवरी विभाग/ ड्राइवर/ ITI - लाईन मैन इत्यादि श्रमिकों की समस्यायों को लेकर चर्चा की गई है।  
   श्रमिकों ने '' डेसु मजदूर संघ '' यूनियन के पदाधिकारियों को बताया कि ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के साथ नौकरी करने के बाद सैलरी बढ़ने के बजाए घटा दी गई है। PMS को लेकर भाई भतीजावाद सुरू हो गया है। 6%/ 8%/10% प्रतिशत कर दिया है। जो पहले सभी का 10% (प्रतिशत ) था। अब केवल अफसरों ने जो अधिकारियों के जुते साफ करते हैं। उनको 10% (प्रतिशत ) दिया जाता है। इत्यादि बुनियादी समस्यायों के समाधान हेतु चर्चा की गई है। ड्राइवरों / ITI - लाईन मैन को मात्र न्युनतम वेतन ही दिया जा रहा है। 
इन दोनों कैटिगरी के कर्मचारियों भाईयों को सबसे ज्यादा नुक्सान पहुंचा जा रहा है। जो बहुत ही चिंताजनक बात है।🙏
अपील:-✅🙏✅🙏✅🙏✅
     आप सभी बिजली कर्मचारियों भाईयों से निवेदन किया जाता है कि 01 मई 2023 , दिन ( सोमवार ) '' कर्मचारी अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस '' को मनाने के लिए BRPL- बिजली कम्पनी के मुख्यालय नहेरू प्लेस नई दिल्ली 110019 पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में जरूर पहुंचने का कष्ट करें।🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏
         डिविजन - नहेरू प्लेस AMC के बिजली कर्मचारियों भाईयों ने जो मीटिंग का आयोजन किया गया है। वह सभी भाई बधाई के पात्र हैं।
धन्यवाद 🙏
🌑🌑🌑🌑🌑🌑🌑🌑🌑
डेसु मजदूर संघ 
    ( सम्बंधित )
भारतीय मजदूर संघ - दिल्ली प्रदेश
सम्पर्क सूत्र:-8744864042☎️
🌑🌑🌑🌑🌑🌑🌑🌑🌑

सुभाष चन्द ‌ ‌ किशन यादव 
{ महामंत्री } { अध्यक्ष }

No comments:

Post a Comment

Islamic