Sunday, February 28, 2021
Friday, February 26, 2021
Saturday, February 20, 2021
आप सभी बिजली कर्मचारी भाईयों को प्रणाम
Wednesday, February 17, 2021
शिकायत आवेदन पत्र
Monday, February 15, 2021
एक (रिटायर्ड) कुलदीप कुमार
Saturday, February 13, 2021
Friday, February 12, 2021
डेसू मजदूर संघ
Thursday, February 11, 2021
शिकायत आवेदन पत्र
Tuesday, February 9, 2021
Monday, February 8, 2021
Saturday, February 6, 2021
Thursday, February 4, 2021
Tuesday, February 2, 2021
Monday, February 1, 2021
स्व. दत्तोपंत ठेंगड़ी के नाम से जानी जाएगी नागपुर विश्वविद्यालय की ह्यूमनिटीज बिल्डिंग

स्व. दत्तोपंत ठेंगड़ी के नाम से जानी जाएगी नागपुर विश्वविद्यालय की ह्यूमनिटीज बिल्डिंग
नागपुर, 30 जनवरी (हि.स.)। राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय की ओर से स्व. दत्तोपंत ठेंगड़ी को जन्मशती के अवसर पर अनूठी श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। विश्वविद्यालय की ह्यूमनिटीज बिल्डिंग को स्व. दत्तोपंत ठेंगड़ी का नाम दिया गया है। विश्वविद्यालय में शुक्रवार को संपन्न हुई मैनेजमेंट काउन्सिल की बैठक में यह फैसला लिया गया।
भारतीय मजदूर संघ, भारतीय किसान संघ और स्वदेशी जागरण मंच जैसे संगठनों की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ठेंगड़ी की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के गठन में भी भूमिका रही है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहे ठेंगड़ी की इस वर्ष जन्मशती मनाई जा रही है।
विश्वविद्यालय में शुक्रवार को हुई बैठक में ह्यूमनिटीज डिपार्टमेंट के डीन डॉ. निर्मल कुमार सिंग ने ह्यूमनिटीज भवन को स्व. दत्तोपंत ठेंगड़ी का नाम देने का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव का सीनेट तथा मैनेजमेंट काउन्सिल सदस्य विष्णु चांगदे ने अनुमोदन किया। इसके बाद सभी सदस्यों ने एकमत से इस प्रस्ताव का समर्थन किया। विष्णु चांगदे ने बताया कि देश के युवाओं में राष्ट्रवाद का अलख जगाने में स्व. ठेंगड़ी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। ह्यूमॅनिटीज भवन को स्व.ठेंगड़ी का नाम देने से उनके योगदान का स्मरण रहेगा और छात्रों को प्रेरणा भी मिलती रहेगी।
विवि का सम्मान बढ़ेगा : निर्मल
डॉ. निर्मल कुमार सिंग ने कहा कि इस वर्ष हम स्व. दत्तोपंत की जन्मशती मना रहे हैं। भारतीय समाज के लिए स्व.दत्तोपंत का बहुत बड़ा योगदान रहा है। विश्वविद्यालय के एक भवन को उनका नाम देने से राष्ट्रवाद की प्रेरणा मिलती रहेगी। विश्वविद्यालय का सम्मान भी बढ़ेगा। डॉ. सिंग ने बताया कि यह कार्य उनके कार्यकाल में होने की वजह से गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
-
...
-
BRPL- बिजली कम्पनी में आउटसोर्स बिजली कर्मचारी लगातार हो रहे हैं - कोरोना वायरस ( कोविड़ -19 ) संक्रांति 🔥 आदर के योग्य सम्मानित आदरणीय...