Wednesday, April 28, 2021

डेसू मजदूर संघ पंजी यूनियन

साथियो 
     🌹🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼डे्सू मजदूर संघ सभी कर्मचारीयो व सभी साथियो को बोलना चाहता है इस कारोना काल मे सभी अपना आैर अपने परिवार का ध्यान रखे क्योंकि होशपीटलो मे पैसे देकर भी ईलाज नही हो पा रहा है 
    एक हमारा साथी बिशमबर दंत को कारोना हो गया था और शाँश लेने मे परेशानी हो रही थी हम सभी तीन दिनो से होशपीटलो मे बेड देख रहे थे पर किसी भी होशपीटल मे बेड नही मिला ! 
      अब कल दिनाक 27.4.2021 कि शाम को BSES युमना पवार प्रशासन ने हमारे साथी बिशमबर दंत को मेटों होशपीटल मे भर्ती कर दिया है !और बिशमबर दंत जी का ईलाज ठीक प्रकार से हो रहा है! और एक हमारा साथी जो कड़कड़ डूमा ओफिस मे है श्री जयप्रकाश जी ये भी कारोना से पीड़ित है ! जयप्रकाश जी भी मेटों होशपीटल मे है !
     डे्सू मजदूर संघ दोनो साथियो के लिये पिता परमात्मा से पार्थना करता है जल्द जल्द  ठीक होकर अपने परिवार के पास आ जाये! और सभी कर्मचारी आपना और अपने परिवार का ध्यान रखे ! किसी कर्मचारी को कोई भी परेशानी होती है तो BSES प्रशासन से संपर्क कर सकता है और डे्सू मजदूर संघ से भी संपर्क कर सकता है हर समय डे्सू मजदूर संघ कर्मचारीयो के साथ खड़ा है !
      डे्सू मजदूर संघ BSES युमना पवार के सी ई ओ श्री पी आर कुमार जी व श्री अशोक गौतम जी व शौरभ गांधी जी का दिल से धन्यवाद करता है जो दोनो कर्मचारीयो को मेटों होशपीटल मे भर्ती कराया ! 
                                       किशन यादव
                                           अध्यक्ष 
                                        सुभाष  चन्द 
                                            महामन्त्री 
                         फोन न:9999273696
                                    8744864042

Monday, April 26, 2021

विद्युत कर्मचारी

🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
कट रही है जिंदगी, जैसे जी रहे बनवास में!
हम तो विद्युत कर्मी हैं, ड्यूटी करना हर हाल में!!
हम तड़पते हैं ड्यूटी पर, परिवार चिंतित गांव में!
जिंदगी मानो ठहर सी गई, बेड़ी जकड़ी पांव में!!
सब विभागों की छुट्टी हो गई, बिजली ने पकड़ी रफ्तार!
ताना मार कर लोग कहे, बैठा कर पैसे देती सरकार !!
कमरों में राशन नहीं, फिर भी ड्यूटी जाते हैं !
सारी दुकानें बंद हो जाती, जब हम वापस आते हैं!!
मां-बाप सिसककर पूछ रहे, बेटा तुम कैसे खाते हो !
जब पूरा देश बंद है, तो तुम क्यों ड्यूटी जाते हो!!
यहां सब कुछ मिल रहा, झूठ बोलकर मां को समझाते हैं!
देश के लिए समर्पित जीवन, इसलिए ड्यूटी जाते हैं!!
सेना, डॉक्टर, पुलिस, प्रशासन भी अपनी ड्यूटी निभाते हैं !
हमसे ज्यादा वह सम्मान अधिक पाते हैं!!
सम्मान की तो कोई बात नहीं, हम गाली अधिक खाते हैं !
हम तो विद्युत कर्मी हैं, साहब अपनी ड्यूटी निभाते!! 

🇮🇳🇮🇳🇮🇳(विद्युत कर्मचारी)🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

Tuesday, April 20, 2021

डेसू मजदूर संघ पंजी यूनियन की ओर से राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

कोरोना को हराना है

कोरोना को हराना है 🙏
*********************
* BRPL/BYPL -बिजली कम्पनी  आउटसोर्स कर्मचारी भाई जिन्दाबाद!
* डेसु मजदूर संघ यूनियन जिन्दाबाद!
* BRPL/ BYPLबिजली प्रशासन जिन्दाबाद!🙏
••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
आप सभी आउटसोर्स MR /BD एवमं रिकवरी  बिजली कर्मचारी भाईयों से अपील है।
कि आप सभी भाई धैर्य बनाकर रखें।
जिस प्रकार से देश दुनिया में कोरोना नामक महामारी ने कोहराम मचा रखा है।🙏 जो बहुत ही चिंताजनक बात है
पिछले वर्ष की भांति यह बहुत तेजी से फैल रहा है जिस प्रकार से दिल्ली में यह महामारी बहुत तेजी से फैल रही है
दिल्ली में प्रतिदिन लगभग 25 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित केस आ रहे हैं सभी हॉस्पिटल फुल हैं 🙏
      🙏 इन सभी बातों को देखते हुए
BSES प्रशासन आप सभी बिजली कर्मचारियों भाइयों के साथ है।
BSES प्रशासन ने MR और  BD एवमं रिकवरी कर्मचारियों भाइयों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए माननीय  DERC को पत्र लिखकर नया आदेश जारी करने की मांग की है।🙏
      🙏 जिस प्रकार से पिछली बार लॉकडाउन के टाइम किसी भी मीटर रीडर/ बिल डिस्ट्रीब्यूटरों को साइड पर नहीं भेजा गया था। 🙏
   🙏 सभी बिजली उपभोक्ताओं के इस कोरोना वायरस जैसी महामारी मैं
प्रोविजनल बिल भेजें गए थे और नहीं बिल बंटवाए गए थे। इसका आदेश दिनांक:-21/04/2021 तक आने की संभावना है। '' डेसु मजदूर संघ '' यूनियन के महामंत्री भाई श्री सुभाष चन्द जी लगातार BSES - प्रशासन से संपर्क बनाए हुए हैं और लगातार बात चीत जारी है 🙏
धन्यवाद 🙏
सुभाष चन्द (महामंत्री )
किशन यादव ( अध्यक्ष)
दीपेंद्र कुमार तिवारी (प्रधान)
प्रदीप कुमार - मुख्य सलाहकार 
रमेश चन्द- मीडिया प्रभारी
डेसु मजदूर संघ ( रजि ०)1336
        (संबंधित )
भारतीय मजदूर संघ (दिल्ली प्रदेश)
सम्पर्क सूत्र:-8744864042🙏
****************************************

Sunday, April 4, 2021

उचित कार्यवाही हेतु शिकायत

'' उचित कार्यवाही हेतु शिकायत ''
×××××××××××××××××××××××××××××××××
सेवा में,
         श्री अमल सिन्हा जी { CEO}
         BRPL- मुख्यालय नहेरू प्लेस
         नई दिल्ली -110019
सेवा में,
       ‌   आदरणीय श्रीधर वेंकेट जी 
          BRPL- Head { H.R }
          BRPL- मुख्यालय नहेरू प्लेस
          नई दिल्ली - 110019
सेवा में, 
         श्री दिनेश जोशी जी 
         As'VP { HR } 
     ‌    BRPL- मुख्यालय नहेरू प्लेस
         नई दिल्ली-110019  ‌ 
विषय :- M/s Property Guard security service कम्पनी को ब्लेक लिस्ट करके बहार किया जाये।
••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••     
 मान्यवर महोदय जी ,
M/s Property guard सिक्योरिटी
कम्पनी का ठेकेदार श्रम कानूनों का पुरी तरह से उल्लंघन कर रहा हैं।
कर्मचारियों को समय पर सैलरी और अन्य  भुगतान समय पर नहीं करता है। यह  मजदूर विरोधी कार्य करता आ रहा है। पिछले कई वर्षों से श्रमिकों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हमने कई बार उसकी शिकायत दिनेश जोशी और वेंकट श्रीधर से की है ? लेकिन उस पर कोई एक्शन नहीं हुआ है और उल्टा एक्शन के नाम पर हमारे दो साथियों को बाहर कर दिया गया है और उन्हें नेहरू प्लेस हेड ऑफिस में अपनी शिकायत को दर्ज करने के लिए अंदर तक नहीं आने दिया गया यह तो न्याय प्रक्रिया का खुला उल्लंघन है I
'' डेसु मजदूर संघ '' यूनियन इसका  विरोध करती हैं और BRPL-  Management किसी अन्य फर्जी यूनियन के कहने पर यह काम कर रही है और '' डेसु मजदूर संघ '' यूनियन  इसका घोर विरोध करती है और हमने इस के संदर्भ में कानूनी कार्यवाही के तहत एक लीगल नोटिस दिनेश जोशी के नाम पर भी दिया है। अगर उस पर भी कोई एक्शन नहीं होता है तो ''डेसु मजदूर संघ '' (रजि०) यूनियन अन्य कानूनी कदम उठाएगा।
धन्यवाद।
सुभाष चन्द 
{‌ महामंत्री }
डेसु मजदूर संघ ( रजि०)नं-1336
          ( संबंधित )
भारतीय मजदूर संघ ( दिल्ली प्रदेश )
सम्पर्क सूत्र:-8744864042
•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••

Thursday, April 1, 2021

B R P L- प्रशासन जिन्दाबाद , जिन्दाबाद

🚩डेसु मजदूर संघ यूनियन जिन्दाबाद , जिन्दाबाद 👍
••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
B R P L- प्रशासन जिन्दाबाद , जिन्दाबाद🙏
•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
सभी बिजली कर्मचारियों भाइयों को प्रणाम 🙏🙏🙏🙏🙏🙏
आप सभी BRPL- आउटसोर्स रिकवरी { विभाग } के कर्मचारियों का सुचित किया जाता है कि गतवर्ष 2020 को जो कोंट्रकट '' डेसु मजदूर संघ '' यूनियन के {महामंत्री }भाई सुभाष चन्द जी आदर के योग्य सम्मानित आदरणीय भाई श्री किशन यादव जी {अध्यक्ष } जी ने BRPL- प्रबन्धकों से बात-चीत करके रिन्यूअल 
करवाया गया था 🙏••••••••••••••••?
🙏 डेसु मजदूर संघ यूनियन  के महामंत्री भाई श्री सुभाष चन्द जी और आदरणीय श्री किशन यादव जी अध्यक्ष एवमं आउटसोर्स के प्रधान सम्मानित आदरणीय श्री दीपेन्द्र कुमार तिवारी जी और डेसु मजदूर संघ यूनियन के सिनियर नेता 🙏और मुख्य सलाहकार आदरणीय श्री प्रदीप कुमार जी एवमं अन्य पदाधिकारियों ने दिनांक 01-04-2021 को BRPL- बिजली कम्पनी के उच्चस्तरीय अधिकारियों से मीटिंग करके पुनः गतवर्ष की भांति फिर से रिकवरी विभाग में काम करने वाले सभी सर्विस प्रोवाइडर ठेकेदारों का ठेका रिन्यूअल करा दिया गया है 🙏•••••••••••••••
🙏 इसके लिए '' डेसु मजदूर संघ '' (रजि०) यूनियन के सभी पदाधिकारीयों ,सदस्यों , बहादुर सिपाहीयों, और सभी आउटसोर्स बिजली कर्मचारियों भाइयों, AMC/SLA इत्यादि सभी भाईयों का हार्दिक शुभकामनाओं सहित बहुत-बहुत शुक्रिया, धन्यवाद 🙏जो दिन रात मेहनत कर रहे हैं 🙏और इसके साथ- साथ बीआर पी एल प्रबंधकों का भी कोटि-कोटि धन्यवाद 🙏
अपील:- आप सभी भाईयों से अपील है अपनी एकता बनाकर रखें।
'' डेसु मजदूर संघ '' यूनियन सदा आप सभी बिजली कर्मचारियों भाईयों के साथ हैं। सभी कार्य अतिशीघ्र करवाने का पुरा प्रयास किया जा रहा है।🙏
धन्यवाद 🙏
सुभाष चन्द  ‌‌               किशन यादव 
{ महामंत्री } ‌‌                  { अध्यक्ष }
दीपेंद्र कुमार तिवारी {प्रधान}🙏
रमेश चन्द ( मीडिया प्रभारी ) 
रक्षा राम कार्यकारी-अध्यक्ष 
रवि प्रकाश यादव - जिला मंत्री
सुभम सिंह - जिला मंत्री 
राजेश पाल- जिला मंत्री-खानपुर 
पवन कुमार- जिला चेयरमैन खानपुर
सुबीर चटर्जी - जिला मंत्री -नहेरू प्लेस 
मनीष कुमार - जिला मंत्री - साकेत 
महेश कुमार- जिला मंत्री - अलकनंदा
अशोक कुमार - जिला चेयरमैन - अलकनंदा 
बिजेंद्र कुमार- जिला मंत्री -  हौजखास
ओम पाल - जिला मंत्री - आर के पुरम
राजकुमार -जिला मंत्री -   एन एफ सी
बशिष्ट - जिला मंत्री - सरिता विहार 
भाईयों हजारों सदस्यों के नाम लिखना सम्भव नहीं है। हमारी शुभकामनाएं सभी मित्रों भाईयों के साथ हैं। यह आपकी अपनी यूनियन है।🙏🙏🙏
डेसु मजदूर संघ ( रजि०) नं-1336 
           { संबंधित }
भारतीय मजदूर संघ (दिल्ली प्रदेश)
संपर्क सूत्र:- 8744864042 👍
××××××××××××××××××××××××××××××××👍👍👍👍👍👍👍👍👍

Islamic